Rajasthan Assembly Elections: पांच साल में सचिन पायलट की संपत्ति इतने प्रतिशत बढ़ी, आज है उनके पास इतने करोड़ की संपत्ति

Samachar Jagat | Thursday, 02 Nov 2023 10:51:11 AM
Rajasthan Assembly Elections: Sachin Pilot's wealth increased by so much percent in five years, today he has assets worth so many crores

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट ने अपनी संपत्ति का खुलासा किया है। टोंक विधानसभा सीट से नामांकन दाखिल करने के साथ ही राजस्थान कांग्रेस के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट ने 2023 के लिए हलफनामा दायर किया है, उसमें उन्होंने अपनी संपत्ति को लेकर खुलासा किया है। सचिन पायलट ने अपने शपथ पत्र में चल-अचल संपत्ति की भी जानकारी दी है।

इसमें उन्होंने बताया कि उनके पास 7.12 करोड़ की संपत्ति है। यह पिछले शपथ पत्र के मुकाबले 10 प्रतिशत अधिक है। उन्होंने साल 2018 में अपने शपथ पत्र में अपनी संपत्ति 6.43 करोड़ रुपए होने की जानकारी दी थी। 

साल 2018 में उनके पास 51 हजार रुपए नकद थे। अब ये 6 गुना बढ़ कर 2.95 लाख रुपए हो चुके हैं। उनके दोनों बेटों अरण और विहान के पास भी कुल 7 लाख रुपए नकद हैं। हालांकि अचल संपत्ति में गिरावट आई है। ये साल 2018 में 3 करोड़ 43 लाख रुपए थी जो अब घटकर 1 करोड़ 41 लाख रुपए हो गई है।
 

PC:  telegraphindia



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.