Rajasthan Assembly Elections: अशोक गहलोत चुनाव से पहले आज करने जा रहे हैं ऐसा 

Samachar Jagat | Friday, 10 Nov 2023 10:06:56 AM
Rajasthan Assembly Elections: Ashok Gehlot is going to do this today before the elections

जयपुर। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी विधानसभा चुनाव में एक बार फिर से कांग्रेस की जीत के लिए कड़ी मेेहनत कर रहे हैं। वह इन दिनों लगातार कांग्रेस गांरटी संवाद कार्यक्रम कर रहे हैं। सीएम गहलोत आज भी पाली और जोधपुर जिले में कांग्रेस गारंटी संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लेंंगे। 

अशोक गहलोत ने गुरुवार को भी कई स्थानों पर कांग्रेस गारंटी संवाद कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। इसक बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट किया कि कांग्रेस की 7 गारंटी हर वर्ग, हर घर, हर ढाणी और परिवार के हर सदस्य को जोडक़र बढऩे की डोर साबित हो रही हैं।

नीमकाथाना में कांग्रेस गारंटी संवाद में जिस तरह हर वर्ग के व्यक्ति ने एक स्वर से प्रत्याशी सुरेश मोदी का समर्थन किया, वह धागे-धागे से गारंटी की डोर पिरोता नजर आया।

आयास से नव प्रभास, चमक उठा बामनवास। सदा, सर्वदा साथ रहने वाली कांग्रेस की 7 गारंटी और क्षेत्रीय प्रत्याशी इंदिरा मीणा को बामनवास ने पुष्पहार और गदा से अपनी आशीष प्रदान की। कांग्रेस गारंटी संवाद एक सेतु है जो अपेक्षा, अभिलाषा और इच्छा को सिद्धि, पूर्णता और निश्चय से जोड़ रहा है।

twitter 



 


Copyright @ 2024 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.