- SHARE
-
जयपुर। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भरतपुर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों के साथ शोषण की खबर को लेकर भजनलाल सरकार पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता डोटासरा ने इस संबंध में एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की बेटियां मेडल जीतने का सपना लेकर मैदान में उतरती हैं, लेकिन भाजपा सरकार में उन्हें शोषण, भय और न्याय के लिए संघर्ष करना पड़े, तो ये बेहद गंभीर और चिंताजनक स्थिति है।
मुख्यमंत्री के गृह जिले भरतपुर में महिला क्रिकेट खिलाड़ियों द्वारा चयन के नाम पर शोषण का गंभीर मामला सामने आया है। ये प्रदेश की बेटियों के भरोसे और सुरक्षा का प्रश्न है।
अगर बेटियां मुख्यमंत्री, महिला आयोग और पुलिस के दरवाजे खटखटाने को मजबूर हों और फिर भी न्याय न मिले, तो ये पूरी खेल व्यवस्था पर सवाल है। मेरी सरकार से मांग है कि दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली हो, निष्पक्ष जांच और त्वरित कार्रवाई कर बेटियों को न्याय मिलना चाहिए।
PC: deccanherald
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें