- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। हिमाचल प्रदेश के लाहौल-स्पीति में आज एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां उदयपुर-किलाड़ (तांदी-संसारी राष्ट्रीय राजमार्ग) पर कडू नाला के पास लैंडस्लाइड की चपेट में एक टाटा सूमो टैक्सी आ गई। इससे इसमें सवार 13 लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि टैक्सी में 15 लोग सवार थे।
खबरों के अनुसार, कुल्लू से पांगी की ओर आ रही एक टाटा सूमो टैक्सी अचानक पहाड़ी से गिरी भारी भरकम चट्टानों की चपेट में आ गई। बताया जा रहा है कि उदयपुर-किलाड़ मार्ग पिछले दिन बंद होने के कारण सभी यात्री तिंदी में रुके हुए थे। वह आज ही रास्ता खुलने के बाद पांगी के लिए रवाना हुए थे।
कडू नाला के पास अचानक पहाड़ी से भारी मलबा और पत्थर गिरने से टैक्सी उसकी चपेट में आ गई। हालांकि अभी तक मृतकों की पहचान नहीं हो पाई है। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस, उदयपुर प्रशासन, जिला उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न एजेंसियों की टीमें मौके पर पहुंच गईं।
PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें