- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। आमजन के लिए अच्छी खबर आई है। खबर ये है कि अब सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट आई है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत में 1,848 रुपए की गिरावट आई है।
इससे सोने की कीमत 1.42 लाख रुपए प्रति दस ग्राम की दर पर आ गया है। वहीं आज एक किलो चांदी की कीमत में 2,924 रुपए की गिरावट आई है। इससे चांदी की कीमत घटकर 2.19 लाख रुपए प्रति किलोग्राम रह गई है।
एक दिन पहले चांदी 2.22 लाख रुपए और सोना 1.44 लाख रुपए पर था। इस साल दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। 31 दिसंबर 2025 को सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए थी, 29 जनवरी को बढ़कर 1.76 लाख रुपए के सबसे ऊपरी स्तर पर जा चुकी है। तब से अब तक सोने की कीमत में 34,000 रुपए की गिरावट आई है।
PC: indiatv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें