Rule: अगर ऐसा किया तो देना पड़ जाएगा दस हजार रुपए तक का जुर्माना

Hanuman | Friday, 24 Jul 2026 03:50:25 PM
Rule: Doing this could result in a fine of up to ten thousand rupees

इंटरनेट डेस्क। लोगों को सड़क पर गाड़ी चलाते समय कुछ नियमों का पालन करना होता है। इन नियमों का पालन नहीं होने पर जुर्माने का भी सामना करना पड़ जाता है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है कि गाड़ी की नंबर प्लेट से किसी भी तरह की छेड़छाड़ करने पर व्यक्ति को कितना जुर्माना देना पड़ सकता है।

केंद्रीय मोटर वाहन नियम के तहत गाड़ी के नंबर प्लेट पर जो नंबर लिखा हुआ होता है, वो साफ अक्षरों में होना चाहिए। नंबर प्लेट का कोई भी अक्षर छुपा, कटा या मिटा आदि नहीं होना चाहिए। वहीं आरटीओ द्वारा दी जाने वाली नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना चाहिए।

नंबर प्लेट से छेड़छाड़ करने पर पहली बार पकड़े जाने पर पांच हजार रुपए का जुर्माना लगता है। वहीं दोबारा इस मामले में पकड़े जाने पर पकड़े जाने पर दस हजार रुपए के जुर्माने का प्रावधान है। लोगों को भूनकर भी गाड़ी की नंबर प्लेट से छेड़छाड़ नहीं करनी चाहिए।

PC: fortuneindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.