- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। NHAI यानी राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने टोल प्लाजा पर बने वॉशरूम की साफ-सफाई को लेकर एक बड़ा कदम उठाया है। NHAI ने यात्रियों की सुविधा को पहले से और बेहतर बनाने के लिए क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज की अवधि बढ़ा दी है। यानी यात्रियों को ऑफर का लाभ मिलता रहेगा।
अगर आपको किसी टोल प्लाजा पर गंदे वॉशरूम मिलते हैं तो यात्री उसकी शिकायत करते है तो उन्हें 1 हजार रुपए का FasTag क्रेडिट हासिल मिल सकता है। खबरों के अनुसार, NHAI ने अब क्लीन टॉयलेट पिक्चर चैलेंज की अवधि 30 जून 2027 तक कर दी गई है। NHAI के किसी भी टोल प्लाजा के वॉशरूम में गंदगी मिलने पर आप जियो-टैग फोटो राजमार्गयात्रा ऐप पर अपलोड कर आप फोटो अपलोड कर दें।
इसके साथ अपना नाम, लोकेशन, गाड़ी का रजिस्ट्रेशन नंबर और मोबाइल नंबर डालना होगा। शिकायत सही होने पर आपको 1 हजार रुपए का FasTag क्रेडिट दिया जाएगा। आपको बता दें कि NHAI के इस अभियान का लाभ इस साल अब तक 429 यात्रियों को मिल चुका है।
PC: ddindia
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें