- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए खुशखबर है। हालांकि ये खुशखबरी अभी ओडिशा के सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लिए ही है। ओडिशा सरकार ने प्रदेश के कर्मचारियों और पेंशनर्स को डीए का तोहफा दिया है। खबरों के अनुसार, ओडिशा सरकार की ओर से कर्मचारी और पेंशनभोगियों के लिए 5 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी को स्वीकृति दी गई है।
सरकारी की ओर से ये कदम 'ओडिशा संशोधित वेतनमान (ओआरएसपी) नियम, 2008' (संशोधन से पहले वाले नियम) के तहत उठाया गया है। ओडिशा सरकार के इस फैसले से सरकारी सहायता प्राप्त शिक्षण संस्थानों और विश्वविद्यालयों के टीचिंग और नॉन-टीचिंग स्टाफ़, निचली अदालतों के न्यायिक अधिकारियों, वर्क-चार्ज कर्मचारियों और कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों को भी लाभ मिलेगा।
अधिकारिक सूचना के अनुसार, 1 जनवरी 2026 से लागू होने वाले संशोधित डीए को बेसिक और ग्रेड पे के कुल योग का 257% से बढ़ाकर 262% कर दिया गया है। जनवरी से जून 2026 की अवधि का बकाया (एरियर) नकद में प्रदान किया जाएगा। जबकि जुलाई के लिए सैलरी में एडजस्टमेंट किया जाएगा।
PC: reuters
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें