- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। ईरान के साथ जारी जंग के बीच अब अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन और रूस को धमकी दे डाली है। डोनाल्ड ट्रंप ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि चीन या रूस ईरान युद्ध में शामिल हैं। हालांकि उन्होंने धमकी दी कि अगर दोनों देशों ने इस युद्ध में दखल दिया तो इसके गंभीर नतीजे होंगे और यह उनके लिए अच्छा नहीं होगा।
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि बीजिंग में हुई उनकी मुलाकात के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने उन्हें भरोसा दिया था कि वे किसी भी हाल में ईरान को हथियार नहीं देंगे। मुझे जिनपिंग पर यकीन है। उन्होंने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को लेकर भी कहा कि वे ईरान को हथियार नहीं बेचेंगे। यूक्रेन जंग के बावजूद उनकी पुतिन से बातचीत जारी है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने हथियारों को लेकर कहा कि अमेरिका सीधे यूक्रेन को हथियार नहीं बेचता, बल्कि नाटो देशों को बेचता है। नाटो देशों की ओर से उन्हें इन हथियारों की पूरी कीमत चुकाई जाती है। उसके बाद वे इन्हें किस तरह आगे भेजते हैं, इसकी उन्हें जानकारी नहीं होती।
चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने अराघची से मुलाकात की
दूसरी और चीन के विदेश मंत्री वांग यी ने ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अराघची से मुलाकात की है। इस दौरान वांग यी ने कहा कि बीजिंग, ईरान की संप्रभुता, सुरक्षा और राष्ट्रीय सम्मान की रक्षा के उसके प्रयासों का समर्थन करता है। उन्होंने पश्चिम एशिया में हाल के दिनों में बढ़े तनाव पर गहरी चिंता जताई।
PC: thewire
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें