Iran-US: ईरान की अमेरिका को खुली धमकी, हम तेल नहीं बेच सकते तो और कोई बेच भी नहीं पाएगा

Shivkishore | Thursday, 23 Jul 2026 03:06:46 PM
Iran-US: Iran issues an open threat to the US—if we cannot sell oil, no one else will be able to either.

इंटरनेट डेस्क। ईरान और अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध में अब फिर से बात तेल तक जा पहुंची है। ईरान की संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बाकर गालिबाफ ने चेतावनी दी है कि तेहरान होर्मुज स्ट्रेट के हालात को युद्ध से पहले वाली स्थिति में नहीं लौटने देगा। उन्होंने कहा कि इस स्ट्रेट की सुरक्षा तभी बनी रह सकती है जब इस इलाके में अमेरिकी सेनाएं न हों। गालिबाफ ने यह भी चेतावनी दी कि अगर ईरान को अपना कच्चा तेल बेचने की इजाजत नहीं मिली तो वह किसी भी खाड़ी देश को अपना तेल नहीं बेचने देगा।

खबरों की माने तो एक्स पर एक पोस्ट में गालिबाफ ने कहा कि यह टकराव अब सब कुछ या कुछ नहीं वाली स्थिति बन गया है। उन्होंने लिखा, जिस इलाके में हम तेल नहीं बेचते वहां कोई और भी तेल नहीं बेचेगा। अगर हमारी सुरक्षा पक्की नहीं हुई तो कोई भी इंफ्रास्ट्रक्चर सुरक्षित नहीं रहेगा और इस स्ट्रेट की सुरक्षा अमेरिकी सेनाओं के न होने में ही है।

वहीं, ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा कि उनका देश जैसे को तैसा वाली रक्षा नीति अपनाएगा। उन्होंने बुधवार को एक्स पर पोस्ट किया, ईरान के खिलाफ किसी भी तरह की आक्रामकता का जबरदस्त और निर्णायक जवाब दिया जाएगा।

pc- indianexpress.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.