- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सनातन धर्म में गुरुवार का दिन भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन भगवान विष्णु की विशेष पूजा और व्रत किया जाता है। साथ ही कुंडली में गुरु को मजबूत करने के लिए विशेष उपाय किए जाते हैं। धार्मिक मान्यता है कि गुरुवार के दिन भगवान विष्णु के सत्यनारायण स्वरूप की पूजा और व्रत करने से जीवन में खुशहाली आती है। वहीं ज्योतिषीय मान्यता है कि गुरुवार के दिन देवगुरु बृहस्पति से जुड़े कुछ खास उपाय करने से कुंडली में गुरु मजबूत होते हैं।
करें केले के पेड़ की पूजा
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की भी पूजा की जाती है। शास्त्रों में बताया गया है कि केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए केले के पेड़ की पूजा महत्व बहुत अधिक है। गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करने से बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है। घर में आर्थिक सम्पन्नता आती है और शादी के योग बनते है।
केले के पेड़ की पूजा विधि
गुरुवार को सुबह स्नान करके पीले वस्त्र पहनें, केले के पेड़ को जल दें और उसके चारों तरफ हल्दी से स्वस्तिक बनाएं, पीले फूल, चने की दाल, गुड़ और केले को भगवान मानकर चढ़ाएं, गाय के घी का दीपक जलाएं और बृहस्पति के ॐ बृं बृहस्पतये नमः मंत्र का जाप करें। पेड़ की सात बार परिक्रमा करें और सुख-शांति, धन, शिक्षा और विवाह की प्रार्थना करें।
pc- tv9