ZI vs IND: श्रेयस अय्यर तोड़ सकते हैं एमएस धोनी का ये बड़ा रिकॉर्ड

Shivkishore | Thursday, 23 Jul 2026 02:45:29 PM
ZI vs IND: Shreyas Iyer could break this major record of MS Dhoni.

इंटरनेट डेेस्क। जिम्बाब्वे और भारत के बीच आज से 3 मैचों की टी20 सीरीज शुरू होने जा रही है। इस तीन मैचों की टी20 सीरीज में श्रेयस अय्यर बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं। उनके पास एमएस धोनी का रिकॉर्ड तोड़ने का मौका है। अय्यर कप्तान के तौर पर अब तक एक भी जीत नहीं दर्ज कर सके हैं और वे जिम्बाब्वे में टीम इंडिया को सीरीज में जीत दिलाना चाहेंगे।

जिम्बाब्वे के खिलाफ सीरीज जीतने के लिए अय्यर का बल्ला चलना जरूरी है। ऐसे में अगर वे अच्छा प्रदर्शन करते हैं, तो जिम्बाब्वे में इतिहास रच सकते हैं। जिम्बाब्वे के खिलाफ होने वाली सीरीज में अय्यर के पास इतिहास रचने का मौका है। 

दरअसल, अय्यर ने अपने करियर में अब तक 58 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 51 छक्के लगाए हैं। अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ 23 जुलाई को खेले जाने वाले मुकाबले में वे एक छक्का लगाते हैं, तो धोनी की बराबरी कर लेंगे। धोनी ने भारत के लिए टी20 में 52 छक्के लगाए हैं। अगर अय्यर दो छक्के लगाते हैं, तो वे भारत के लिए टी20 में सबसे अधिक छक्के लगाने के मामले में धोनी को पीछे छोड़ देंगे। 

PC- india tv hindi
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.