INDvsZM: भारत-जिम्बाब्वे पहला टी20 मैच आज, वैभव सूर्यवंशी के पास है इतिहास रचने का मौका

Hanuman | Thursday, 23 Jul 2026 09:00:25 AM
IND vs ZIM: India-Zimbabwe first T20 match today; Vaibhav Suryavanshi has a chance to make history

खेल डेस्क। भारत और जिम्बाब्वे के बीच में तीन मैचों की टी20 सीरीज आज से शुरू होने जा रही है। सीरीज का पहला मैच आज हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम हार का क्रम तोड़ने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी। इस टी20 सीरीज में एक बार फिर से सभी की नजरें 15 साल के युवा भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी के प्रदर्शन होंगी। वैभव इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज में अच्छा प्रदर्शन नहीं कर सकते थे। इस सीरीज में वैभव के पास इतिहास रचने का मौका होगा।

वैभव तीनों मैचों की इस सीरीज में यदि 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 क्रिकेट में सबसे तेज 150 छक्के पूरे करने वाले खिलाड़ी बन जाएंगे। भारत का ये युवा सलामी बल्लेबाज अब तक टी20 क्रिकेट में 37 पारियों में 139 छक्के लगा चुका है। जिम्बाब्वे के खिलाफ टी20 सीरीज में 11 छक्के लगाने में कामयाब होते हैं तो वह टी20 में 150 छक्के सबसे कम पारियों में हासिल करने वाले खिलाड़ी भी बनेंगे, जिसमें अभी ये रिकॉर्ड यूएई के मोहम्मद वसीम के नाम पर दर्ज है, जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 66 पारियों में 150 छक्के जड़े थे।

वैभव सूर्यवंशी ने इस मैदान पर खेली थी 175 रनों की रिकॉर्ड पारी
वैभव सूर्यवंशी के लिए हरारे का मैदान  विशेष रहा है। इस साल की शुरुआत में भारतीय अंडर-19 टीम की ओर से वर्ल्ड कप फाइनल मुकाबले में  उन्होंने इसी मैदान पर इंग्लैंड के खिलाफ 175 रनों की रिकॉर्ड पारी खेली थी। वैभव ने जिम्बाब्वे में 7 यूथ वनडे मैचों 62.17 के औसत से 439 रन बनाए थे।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.