- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़ गई है। लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर से इस मामले में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर निशाना साधा है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने इस संबंध में सोशल मीडिया के माध्यम से बड़ी कही है। उन्होंने पीएम मोदी के सामने तीन मांगें रखी हैं।
उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मोदी जी, अहंकार छोड़िए। छात्रों की गूंज सुनिए, उनकी 3 मांगें पूरी कीजिए। नाकाम शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से तत्काल इस्तीफा लीजिए। छात्रों पर बर्बरता करने वाले गुनहगारों की जवाबदेही तय कीजिए। छात्रों के साथ हुए हर अन्याय के लिए उनसे माफ़ी मांगिए। मैं, कांग्रेस पार्टी और पूरा विपक्ष छात्रों और उनकी इन मांगों के साथ मजबूती से खड़े हैं।
राहुल गांधी ने एक अन्य पोस्ट के माध्यम से कहा कि आज हर छात्र कह रहा है, पुलिसवाले कह रहे हैं, पूरा देश कह रहा है - मोदी सरकार को जाना पड़ेगा। विपक्ष के नेता के रूप में मेरी ज़िम्मेदारी हर भारतीय की आवाज बनना है और उसके लिए हर कीमत छोटी है।
PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें