National Weather Forecast: राजस्थान के लिए 4 से 5 दिन रहेंगे भारी, जारी हो गया है अति भारी बारिश का अलर्ट

Hanuman | Thursday, 23 Jul 2026 07:48:51 AM
National Weather Forecast: The next 4 to 5 days will be critical for Rajasthan, an alert for extremely heavy rainfall has been issued.

इंटरनेट डेस्क। मौसम विभाग की ओर आज भी राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। विभाग ने आज महाराष्ट्र, गोवा, कर्नाटक, केरल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, ओडिशा, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, राजस्थान, गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है।  

राजस्थान में मानसून एक बार फिर पूरी तरह सक्रिय हो चुका है। मौसम विभाग की ओर से राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में आगामी 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रहेगा। . दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट विभाग की ओर से जारी किया गया है। विभाग ने आज से 27 जुलाई के बीच 40 जिलों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।  इस दौरान मेघगर्जन, वज्रपात और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

जयपुर मौसम विज्ञान केन्द्र की ओर से बांसवाड़ा और झालावाड़ में अत्यधिक भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, कोटा, प्रतापगढ़, राजसमंद, सलूंबर और उदयपुर में अति भारी बारिश की चेतावनी दी गई है। विभाग ने राजधानी जयपुर के साथ ही अजमेर, ब्यावर, करौली, कोटपूतली-बहरोड़, सवाई माधोपुर, सिरोही, टोंक, जालौर, जोधपुर, नागौर और पाली में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।

छीपाबड़ौद में सर्वाधिक 139 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई
बीते 24 घंटों में प्रदेश के बारां, बूंदी, दौसा, झालावाड़, कोटा, पाली, राजसमंद और टोंक जिलों में कई स्थानों पर  भारी बारिश ने आमजन को प्रभावित किया। बारां जिले के छीपाबड़ौद में सर्वाधिक 139 मिमी बारिश रिकॉर्ड की गई है।

PC:  livemint



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.