- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिकी सेना द्वारा लगातार ईरान पर हमले किए जा रहे है। उसने लगातार 12वीं रात ईरान के शहरों को निशाना बनाकर हमला किया है। इस बार अमेरिकी सेना ने ईरान के खुजेस्तान, बुशेहर, होर्मोजगान और इलाम प्रांतों में कई जगह मिसाइल और हवाई हमले हुए। ईरानी अधिकारियों ने इस संबंध में जानकारी दी है।
उन्होंने बताया कि कई सैन्य ठिकानों और रणनीतिक इलाकों को निशाना बनाया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर से बड़ा बयान दिया है। उन्होंने बोल दिया कि ईरान बुरी तरह पिट रहा है। वहीं यमन के हूती विद्रोहियों ने लाल सागर में सऊदी अरब के तेल टैंकर एन्सेलिया और लैला को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाकर हमला किया है। सऊदी की ओर से इस संबंध में पुष्टि की गई है।
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अब बयान दिया कि लगातार हमलों के कारण ईरान पर भारी दबाव है और वह समझौता करना चाहता है। वे बुरी तरह पिट रहे हैं और समझौता करना चाहते हैं। हालांकि उन्होंने ये भी बोल दिया कि वे अभी डील के लिए तैयार नहीं हैं, क्योंकि हर बार जब समझौते की बात होती है तो वे उसकी शर्तें बदलने लगते हैं।
ईरान-इराक सीमा पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हुआ हमला
खबरों के अनुसार, ईरान-इराक सीमा पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर अमेरिकी सेना की ओर से हवाई हमला हुआ है। बमबारी में 2 नागरिकों की मौत हुई है। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग दुनिया के देशों के लिए कई प्रकार से परेशानी का कारण बनी हुई है। उन्हें इस जंग के समाप्त होने का इंतजार है।
PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें