US-Iran War: अमेरिका ने भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को बनाया निशाना, ईरान ने दे दी है ये चेतावनी

Hanuman | Saturday, 18 Jul 2026 08:10:39 AM
US-Iran War: US targets underground weapons depots and naval military capabilities, Iran has issued this warning

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी जंग अब विकराल रूप लेती जा रही है। अमेरिका की ओर से ईरान पर लगातार हमले किए जा रहे हैं। अमेरिका की ओर से शुक्रवार देर रात ईरान पर लगातार सातवीं रात सैन्य हमले किए। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस बात की जानकारी दी है।

खबरों के अनुसार, कमांड ने बताया कि ईरान के निगरानी ठिकानों, सैन्य लॉजिस्टिक ढांचे, भूमिगत हथियार भंडार और समुद्री सैन्य क्षमताओं को निशाना बनाया गया।  सीरिक, बुशेहर, बंदर अब्बास, केश्म द्वीप और मध्य ईरान के यज्द शहर पर हमले किए गए हैं।

दूसरी और ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ( आईआरजीसी) ने भी होर्मुज स्ट्रेट में दो तेल टैंकरों में विस्फोट होने का दावा किया है। बताया जा रहा है कि टैंकरों ने उस मार्ग से गुजरने का प्रयास किया जहां समुद्र में माइंस बिछी थीं। इससे टकराने के बाद दोनों जहाजों में भीषण आग लग गई। हालांकि अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने आईआरजीसी के दावों को झूठा बताया है।

ईरानी सांसद ने अमेरिका को दे डाली है ये धमकी
अमेरिकी ओर से लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए अब ईरानी सांसद अहमद बख्शायेश अर्देस्तानी ने विरोधी देश को चेतावनी दे डाली है। उन्होंने बोल दिया कि अगर अमेरिका ने ईरान पर जमीनी हमला किया, तो ईरान कुवैत और बहरीन में घुस जाएगा और वहां अमेरिकी सैन्य ठिकानों और सेना को तबाह कर देगा। अमेरिका और ईरान के बीच फिर से शुरू हुई जंग का प्रभाव होर्मुज स्ट्रेट से गुजरने वाले जहाजों की संख्या पर भी पड़ा है, ये तीन हफ्तों के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है।  गुरुवार को स्ट्रेट से सिर्फ 8 जहाज गुजरे, जबकि एक दिन पहले यह संख्या 15 थी।

PC: republicbharat
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.