- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। अमेरिका-ईरान जंग समाप्त होने के स्थान पर बढ़ती ही जा रही है। दोनों ही पक्षों की ओर से एक-दूसरे पर हमले जारी हैं। इसी के तहत अमेरिका की ओर से आज तड़के ईरान में सैन्य ठिकानों पर एक बार फिर एयरस्ट्राइक की गई। अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) की ओर से इस एयरस्ट्राइक की पुष्टि कर की गई है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, हमलों में मिसाइल लॉन्च साइट, रक्षा ठिकाने और सिस्तान-बलूचिस्तान में 388वीं ब्रिगेड की बैरक को निशाना बनाया गया।
इसके जवाब में ईरान की ओर से भी बहरीन, कुवैत और जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर मिसाइल और ड्रोन हमले किया गए हैं। ईरान ने खुद इसका दावा किया है। बहरीन और कुवैत में मिसाइल अलर्ट जारी किया गया, जबकि जॉर्डन ने तीन ईरानी मिसाइलें मार गिराने की जानकारी दी।
रिवोल्यूशनरी गार्ड ने दे डाली है ये धमकी
इस बीच ईरान की संसद के अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने चेतावनी देते हुए बोल दिया कि अगर अमेरिका पीछे नहीं हटता, तो ईरान बड़े सैन्य टकराव के लिए तैयार है। वहीं, रिवोल्यूशनरी गार्ड (आईआरजीसी) ने धमकी दे डाली है कि जरूरत पड़ी तो मिडिल-ईस्ट से तेल और गैस का निर्यात भी रोका जा सकता है।
उसने दावा किया है कि उसने कुवैत के अली अल सलेम एयरबेस पर अमेरिकी सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। अमेरिका-ईरान जंग दुनिया के देशों के लिए परेशानी का कारण बनी हुई है। इसका प्रभाव भारत सहित सहित कई देशों पर पड़ रहा है। सभी देश यही चाहते हैं कि ये जंग किसी ने किसी प्रकार से थम जाए।
PC: jansatta
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें