National Weather Forecast: देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में ऐसा रहेगा मौसम

Hanuman | Thursday, 16 Jul 2026 07:48:43 AM
National Weather Forecast:  Heavy rain alert issued for these states; here is the weather forecast for Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान सहित देश के कई राज्यों में मानसून का प्रभाव कम हुआ है। हालांकि अब उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी और उत्तरी ओडिशा-पश्चिम बंगाल तट पर लो प्रेशर एरिया बनने के कारण इसको फिर से रफ्तार मिल गई है। इसी के प्रभाव से आगामी सात दिनों तक पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी हिमालयी क्षेत्रों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है। मौसम विभाग की ओर से देश के बीस से अधिक राज्यों में हल्की से लेकर भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। 

मौसम विभाग की ओर से आज राजस्थान के 13 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। प्रदेश में 19 जुलाई से फिर बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग के मुताबिक, कम दबाव का यह क्षेत्र अगले दो दिनों में और मजबूत होकर उत्तर ओडिशा और गंगा के मैदानी पश्चिम बंगाल की ओर बढ़ने की संभावना है। दूसरी ओर पश्चिम-मध्य और दक्षिण  यद्वीपीय भारत में अगले सात दिनों तक और उत्तर-पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में अगले पांच दिनों तक बारिश की गतिविधियां अपेक्षाकृत कम आने की संभावना मौसम विभाग की ओर से जताई गई है।

देश के इन राज्यों के लिए जारी हुआ है अलर्ट

मौसम विभाग के अनुसार, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मानसून सक्रिय रहने की पूरी संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में भारी से बहुत भारी बारिश होने का अलर्ट भी मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। 

PC: zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.