IND VS ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल, जाने कब से शुरू होंगे मुकाबले

Shivkishore | Monday, 13 Jul 2026 12:43:12 PM
IND VS ENG:  Schedule for the ODI series between India and England; find out when the matches begin.

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच टी20 के बाद अब वनडे सीरीज खेली जाएगी। इस सीरीज के लिए टीम इंडिया में विराट कोहली, हिटमैन रोहित शर्मा और यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह जैसे सीनियर खिलाड़ियों की वापसी हुई हैं। इससे पहले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली भारतीय टीम को टी20 सीरीज में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। 

बता दें कि वनडे सीरीज का पहला मैच 14 जुलाई, मंगलवार को बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर खेला जाएगा। भारतीय समयानुसार यह मैच दोपहर बाद 3 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। सीरीज का दूसरा मुकाबला 16 जुलाई, गुरुवार को कार्डिफ के सोफिया गार्डन्स मैदान पर आयोजित होगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा। सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 19 जुलाई, रविवार को मक्का-ए-क्रिकेट कहे जाने वाले लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। इस अंतिम मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार दोपहर 3 बजकर 30 मिनट पर होगीं।

इंग्लैंड वनडे के लिए भारत स्क्वॉडः
शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उप-कप्तान), केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, गुरनूर बराड़, प्रिंस यादव.

PC- bhaskar english
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.