FIFA World Cup 2026: मिकेल मेरिनो के गोल से स्पेन ने बेल्जियम को हराया, साल 2010 के बाद हुआ ऐसा

Hanuman | Saturday, 11 Jul 2026 08:16:13 AM
FIFA World Cup 2026: Spain defeated Belgium with a goal from Mikel Merino; this has happened for the first time since 2010

खेल डेस्क। मिकेल मेरिनो के निर्णायक गोल के दम पर स्पेन ने फीफा वर्ल्ड कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में बेल्जियम को 2-1 से शिकस्त देकर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है। अब उसका सामना फाइनल के लिए फ्रांस से होगा। लॉस एंजिल्स स्टेडियम में खेले गए क्वार्टर फाइनल  मुकाबले में दर्शकों को आखिरी मिनटों तक बेहद रोमांच देखने को मिला।

88वें मिनट में बेल्जियम के गोलकीपर सेन्ने लैमेंस से हुई गलती का फायदा उठाते हुए मेरिनो ने स्पेन की ओर से विजयी गोल किया। इस जीत के साथ स्पेन ने लगातार 36वें मैच में हार से बचते हुए अपना अपराजेय रिकॉर्ड भी बरकरार रखा। स्पेन के 18 वर्षीय लामिन यमाल ने पूरे मैच में बेल्जियम के डिफेंस को लगातार परेशान किया। मैच में बेल्जियम के कप्तान और स्टार गोलकीपर थिबॉट कर्टोइस ने एक घंटे से ज्यादा समय तक शानदार गोलकीपिंग कर टीम को मुकाबले में बनाए रखा। हालांकि दूसरे हाफ में हाइड्रेशन ब्रेक से ठीक पहले कर्टोइस अपनी बाईं जांघ पकड़कर मैदान से बाहर जाना पड़ा।

कर्टोइस का मैदान से बाहर जाना बेल्जियम को बहुत ही भारी पड़ा। इसके बाद उनकी जगह युवा गोलकीपर सेन्ने लैमेंस मैदान पर आए, लेकिन मैच के अंतिम क्षणों में उनसे हुई चूक से बेल्जियम को हार का सामना करना पड़ा।

खिताबी जीत के करीब पहुंचा स्पेन
इस जीत के साथ ही स्पेन खिताब के करीब पहुंच गई। स्पेन ने 2010 में विश्व कप जीतने के बाद पहली बार सेमीफाइनल में जगह बनाई है। उसका सेमीफाइनल में सामना फ्रांस से है। दोनों ही टीमों के बीच सेमीफाइनल मुकाबला रोमाचंक होने की उम्मीद है।  सेमीफाइनल मुकाबले में दर्शकों को किलियन एमबाप्पे और लामिन यमाल के बीच टक्कर देखने को मिलेगी।

PC: bbc
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.