- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पहले आयरलैंड से टी20 सीरीज हारी और अब भारत पर इंग्लैंड से सीरीज हार का खतरा मंडरा रहा है। इंग्लैंड और भारत के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज ब्रिस्टल के काउंटी ग्राउंड में खेला जाएगा। इंग्लैंड सीरीज में 2-0 से आगे है। पहला मुकाबला बारिश के कारण बेनतीजा रहा था, जबकि दूसरे और तीसरे टी-20 में मेजबान टीम ने जीत दर्ज की थी। अगर भारत आज का मैच हारता हैं तो फिर सीरीज हाथ से जाना तय है।
वैसे भारत के लिए यह मुकाबला करो या मरो का है। हार मिलते ही टीम सीरीज गंवा देगी। 2018-19 के बाद यह पहला मौका होगा, जब भारत लगातार दो टी-20 सीरीज हार सकता है।
उधर हैरी ब्रूक की कप्तानी में इंग्लैंड शानदार फॉर्म में है। टीम ने पिछले 21 टी-20 मुकाबलों में 18 जीते हैं। इंग्लैंड के पास इतिहास रचने का मौका है, क्योंकि उसने अब तक भारत के खिलाफ कभी भी दो या उससे ज्यादा मैचों की टी-20 सीरीज नहीं जीती है।
PC- cricinfo.com