PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया के बाद पहुंचे ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न, गर्मजोशी के साथ हुआ स्वागत

Shivkishore | Thursday, 09 Jul 2026 09:19:18 AM
PM Modi: After Indonesia, Prime Minister Modi arrived in Melbourne, Australia, and received a warm welcome.

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री मोदी इंडोनेशिया का 3 दिन का दौरा समाप्त कर अब ऑस्ट्रेलिया पहुंच गए है। बता दें कि मोदी अपने तीन देशों के दौरे के दूसरे चरण में बुधवार को ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न पहुंचे, यहां पर ऑस्ट्रेलियाई सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया। एयरपोर्ट पर पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, मेलबर्न, ऑस्ट्रेलिया पहुंच गया हूं, यह यात्रा भारत-ऑस्ट्रेलिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई ऊर्जा देगी।

होगी इन मुद्दों पर बात
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री मोदी अपने दौरे के दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज के साथ तीसरे वार्षिक शिखर सम्मेलन की सह-अध्यक्षता करेंगे। दोनों नेताओं के बीच रक्षा और सुरक्षा, व्यापार एवं निवेश, शिक्षा, कौशल एवं छात्र गतिशीलता  तथा दोनों देशों के लोगों के बीच संबंधों को और मजबूत करने सहित कई अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

भारतीय समुदाय ने किया स्वागत
मेलबर्न में होटल पहुंचने पर भारतीय समुदाय ने प्रधानमंत्री मोदी का जोरदार स्वागत किया। श्मोदी-मोदी और वंदे मातरम के नारों के बीच उनका अभिनंदन किया गया। इस दौरान ऑस्ट्रेलिया के प्राचीन वाद्य यंत्र डिड्जेरिडू और भारतीय तबले की अनूठी जुगलबंदी भी पेश की गई।

pc- navbharatlive



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.