National Weather Forecast: देश के कई राज्यों में बारिश का कहर, राजस्थान में कई जिलों में झमाझम बारिश, जयपुर में छाए रहे बादल, आज का अलर्ट जारी

Shivkishore | Thursday, 09 Jul 2026 09:01:42 AM
National Weather Forecast: Rain wreaks havoc across several states; heavy downpours in multiple districts of Rajasthan; cloudy skies over Jaipur; alert issued for today.

इंटरेनट डेस्क। देश के एक बड़े हिस्से में मानसून की भारी बारिश ने तबाही मचा रखी है। महाराष्ट्र के पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवड़ में एक बड़ा हादसा हुआ। यहां मोशी में कचरे का एक विशाल पहाड़ तीन मंजिला इमारत पर गिर गया। इस हादसे में 17 लोग मलबे में दब गए। मलबे से 8 लोगों को निकाल लिया गया है और बाकी लोग कचरे में दबे हु है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू की गड़सा घाटी में बादल फटने से अचानक बाढ़ आ गई। इससे पहले, केरल के वायनाड जिले में कल्लाडी-अनाक्कमपोयिल सुरंग निर्माण स्थल पर भीषण भूस्खलन हुआ। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश हो रही हैं, आज भी राहत नहीं हैं, गुजरात के सूरत में भी बाढ़ आ रही है। 

राजस्थान में हो रही बारिश
राजस्थान में मानसून की बारिश हो रही है। लेकिन जयपुर में लोग बारिश का इंतजार कर रहे है। पिछले 24 घंटों में प्रदेश के पूर्वी और दक्षिणी हिस्सों में बारिश हुई, लेकिन प्रदेश में मानसून की गति धीमी हो गई है। भरतपुर और उदयपुर संभाग के कई इलाकों में तीन इंच तक पानी बरसा है। अलवर, करौली, चित्तौड़गढ़ और भरतपुर समेत कई जिलों में भारी जलभराव देखने को मिला है। उदयपुर और सिरोही में भी देर शाम हुई बारिश ने लोगों को तरबतर कर दिया।

आज कैसा रहेगा मौसम? 
मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में 10 जुलाई तक तेज बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। गुरुवार के लिए विभाग ने विशेष चेतावनी जारी की है। भरतपुर, धौलपुर, बारां और झालावाड़ जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, जिसका मतलब है कि इन इलाकों में अत्यंत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा, पश्चिमी राजस्थान के चार जिलों जैसलमेर, बाड़मेर, जोधपुर और जालोर को छोड़कर बाकी पूरे प्रदेश में यलो अलर्ट लागू रहेगा।

pc- ndtv.in



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.