FIFA World Cup: उलटफेर का शिकार होने से बचा अर्जेंटीना, मेसी ने की मिरोस्लाव क्लोस के रिकॉर्ड की बराबरी

Hanuman | Wednesday, 08 Jul 2026 09:00:27 AM
FIFA World Cup: Argentina avoids upset; Messi equals Miroslav Klose's record

खेल डेस्क। लियोनेल मेसी के शानदार खेल की बदौलत मौजूदा विश्व चैम्पियन अर्जेंटीना मंगलवार को इजिप्ट के खिलाफ फीफा विश्व कप के प्री-क्वार्टरफाइनल में बड़े उपलटफेर का शिकार होने से बच गई। आखिरी 11 मिनट में अर्जेंटीना ने ऐसा शानदार खेल दिखाया कि 2-0 से पिछड़ने के बावजूद 3-2 से जीत दर्ज कर ली। अर्जेंटीना की जीत में एक बार फिर से लियोनेल मेसी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

मेसी ने बराबरी का गोला। इसके बाद इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज ने विजयी गोल कर टीम को क्वार्टर फाइनल में पहुंचा दिया। मेसी ने इस मैच के लिए मैदान में उतरने के साथ ही फीफा वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे अधिक नॉकआउट मैच खेलने के मिरोस्लाव क्लोस के सर्वकालिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। यह मौजूदा वर्ल्ड कप में उनका आठवां और विश्व कप इतिहास का रिकॉर्ड 21वां गोल रहा।

इस मैच में इजिप्ट ने शुरुआत से ही अर्जेंटीना पर दबाव बनाए रखा। उसकी ओर से यासेर इब्राहिम और मोस्तफा जिको ने शुरुआत गोल किए। इससे इजिप्ट ने 2-0 की बढ़त बना ली और ऐसा लगने लगा कि बड़ा उलटफेर होने वाला है। हालांकि, अर्जेंटीना ने इसके बाद अपना दबदबा दिखाते हुए जीत दर्ज की। उसकी ओर से 79वें मिनट में क्रिस्टियन रोमेरो ने पहला गोल कर टीम की वापसी की उम्मीद जगाई।

लियोनेल मेसी ने किया बराबरी का गोल
इसके बाद 83वें मिनट में लियोनेल मेसी ने गोल कर टीम को 2-2 की बराबरी दिलाई। इंजरी टाइम में एंजो फर्नांडीज ने निर्णायक गोल कर अर्जेंटीना को 3-2 की रोमांचक जीत दिला दी। इसके जीत के बाद मेसी आंखों से आंसू छलक पड़े।

PC: abplive
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.