Birthday Special: इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं धोनी, पास में हैं ये महंगी गाड़ियां

Hanuman | Tuesday, 07 Jul 2026 01:04:12 PM
Birthday Special: Dhoni owns assets worth crores and possesses these expensive cars.

खेल डेस्क। अपने खेल और कप्तानी के दम पर विश्व क्रिकेट में अपनी विशेष पहचान बना चुके भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्मदिन मना रहे हैं। 45 साल के हो चुके धोनी का जन्म आज ही के दिन यानी 7 जुलाई 1981 को रांची में हुआ था।

जन्मदिन के मौके पर आज आपको कैप्टन कूल के तौर पर मशहूर एमएस धोनी की कुल संपत्ति के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आप हैरान रह जाएंगे। धोनी क्रिकेट ही नहीं, उसके अलावा कई जरियों से तगड़ी कमाई करते हैं। खबरों के अनुसार, एमएस धोनी की कुल नेटवर्थ करीब 1000 करोड़ रुपए से 1200 करोड़ रुपए के बीच। उनकी गिनती दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में होती है। अब तक वह आईपीएल से करीब 200 करोड़ रुपए के आसपास कमा चुके हैं।

आईपीएल 2026 में उन्हें चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 करोड़ में रिटेन किया था। पूर्व भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज धोनी की नेटवर्थ में एक बड़ा हिस्सा अलग-अलग कंपनियों के ब्रांस एंडोर्समेंट के जरिए होने वाली इनकम और उनके द्वारा बिजनेस सेक्टर में किए गए निवेश का भी है। बताया रहा है कि धोनी की मासिक आय करीब 4-5 करोड़ के आसपास है। वह करीब दो दर्जन कंपनियों के साथ ब्रांड एंडोर्समेंट कर रहे हैं। पूर्व भारतीय क्रिकेटर धोनी के पास रांची और देहरादून में करोड़ों के घर हैं। रांची में उनका एक 43 एकड़ में फैला हुआ फार्महाउस भू है।

 धोनी के पस हैं ये महंगी गाड़ियां
एमएस धोनी के पास Audi Q7, Land Rover, Ferrari 599GTO, Mercedes Benz GLE, आदि जैसी महंगी कारें और Ducati 1098, Kawasaki Ninja H2, Harley Davison Fatboy और Yamaha RD 350 जैसी बाइकें भी हैं।

PC: cricinfo
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.