- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। देश-दुनिया में बड़ी संख्या में लोगों द्वारा WhatsApp का उपयोग किया जाता है। ये एक बहुत ही लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है। इसमें कंपनी की ओर से कई प्रकार के शानदार फीचर दिए गए हैं। WhatsApp पर दोस्तों, परिवार या साथ काम करने वालों के साथ अपनी सही लोकेशन शेयर करने के लिए कई सुविधाएँ मौजूद हैं।
हालांकि बहुत से यूजर्स को इस संबंध में जानकारी भी नहीं है। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि आप किस प्रकार से WhatsApp पर लाइव लोकेशन शेयर कर सकते हैं। WhatsApp 'लाइव लोकेशन' फ़ीचर देता है।
इस प्रकार शेयर करें लाइव लोकेशन:
सबसे हपले WhatsApp पर संबंधित व्यक्ति या ग्रुप की चैट खोलें।
अब अटैचमेंट आइकन पर टैप करना होगा।
अब आप लोकेशन का चयन करें।
अब शेयर लाइव लोकेशन पर टैप कर दें।
अब इसमें 15 मिनट, 1 घंटा या 8 घंटे का समय चुनें।
वहीं एक मैसेज लिखकर 'सेंड' पर टैप भी करना होगा।
इसके बाद संबंधित यूजर्स तय समय के लिए मैप पर आपकी लाइव लोकेशन देख पाएगा।
PC: tv9hindi
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें