- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सीजफायर के बाबजूद एक बार फिर से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ गया है। होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के बाद अमेरिका ने अब आज तड़के ईरान पर एयरस्ट्राइक की है। खबरों के अनुसार, अमेरिका ने इस एयरस्ट्राइक के तहत ईरान के 80 से ज्यादा सैन्य ठिकानों को सटीक हथियारों से निशाना बनाया है।
अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) ने इस बात की जानकारी दी है। अमेरिका ने इस संबंध में कहा कि ये कार्रवाई होर्मुज स्ट्रेट से गुजर रहे तीन जहाजों पर हुए हमलों के जवाब में की गई। वॉशिंगटन ने इन हमलों के लिए ईरान को जिम्मेदार माना है।
खबरों क अनुसार, एयरस्ट्राइक में एयर डिफेंस सिस्टम, कमांड एंड कंट्रोल सेंटर, तटीय रडार, सतह से हवा में मार करने वाली मिसाइलें, एंटी-शिप मिसाइल सिस्टम, ड्रोन लॉन्च साइट्स और आईआरजीसी की 60 से ज्यादा सैन्य नौकाओं पर हमला किया गया। ईरानी मीडिया ने अमेरिकी हमलों की पुष्टि करते हुए बताया कि सीरिक, क़ेश्म द्वीप और बंदर अब्बास में कई धमाके हुए और कुछ जगहों पर आग लग गई।
अमेरिका को इसका करारा जवाब दिया जाएगा: ईरानी सेना
ईरानी सेना ने अमेरिका के इन हमलों की आलोचना करते हुए इसे दोनों देशों के बीच हुए समझौते का का उल्लंघन बताते हुए कहा कि अमेरिका को इसका करारा जवाब दिया जाएगा। अमेरिका-ईरान तनाव के बीच कुवैत और बहरीन में बुधवार को एयर रेड सायरन बजाए गए हैं। दोनों देशों का विवाद दुनिया के देशों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बना हुआ है। ये विवाद पूरी तरह से कब समाप्त होगा ये तो आने वाला समय ही बताएगा।
PC: khabarfast
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें