होर्मुज से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों पर अब Iran ने दागीं मिसाइलें

Hanuman | Tuesday, 07 Jul 2026 08:59:42 AM
Iran has now fired missiles at commercial ships passing through Hormuz

इंटरनेट डेस्क। भले ही अमेरिका और ईरान के बीच शांति समझौता हो चुका हो, लेकिन अभी तक दोनों देशों के बीच पूरी तरह से टकराव खत्म नहीं हुआ है। अब खाड़ी क्षेत्र के बेहद महत्वपूर्ण जलमार्ग स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहे कमर्शियल जहाजों पर ईरान की ओर से मिसाइलें दागीं गई हैं।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी अधिकारियों की ओर से रिवोल्यूशनरी गार्ड्स की ओर से कम से कम दो मिसाइलें दागी जाने का दावा किया गया है। ईरान की मिसाइलों के हमले में दो व्यापारिक जहाजों को काफी गंभीर नुकसान हुआ है।

हालांकि इस हमले में किसी भी प्रकार की जनहानि की जानकारी नहीं मिली है। अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने हालांकि अभी तक इस घटना पर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है। ब्रिटेन की समुद्री व्यापार एजेंसी की ओर से आज सुबह जानकारी दी कि ओमान के लीमा इलाके से लगभग 15 किमी दूर दक्षिण की ओर जा रहे एक तेल टैंकर पर अज्ञात गोला आकर गिरा।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.