- SHARE
-
खेल डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का तीसरा मैच आज नॉटिंघम के ट्रेंट ब्रिज मैदान पर खेला जाएगा। आयरलैंड दौर पर शर्मनाक हार झेलनी वाली भारतीय टीम इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज में भी 0-1 से पीछे है। आज भारतीय टीम इस मैच में जीत दर्ज कर सीरीज में बराबरी करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।
आज होने वाले इस मैच के लिए भारतीय प्लेइंग इलेवन में एक बड़ा बदलाव होने की संभावना है। पिछले मुकाबले में 60 रन लुटाने वाले लेग स्पिनर रवि बिश्नोई पर गाज गिर सकती है और उनकी जगह एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को टीम में जगह मिल सकती है। आज का मुकाबला भारतीय समयानुसार रात 10 बजे शुरू होगा। बिश्नोई की जगह प्रिंस यादव को मौका मिलने की संभावना है। वहीं प्रसिद्ध कृष्णा के नाम पर भी विचार किया जा सकता है। मैच में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी पर एक बार फिर से सभी की निगाहें होंगी, जो अपने डेब्यू मुकाबले में 10 गेंदों पर 14 रन ही बना सके थे।
संभावित भारतीय प्लेइंग इलेवन: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हर्षित राणा, अक्षर पटेल, प्रिंस यादव, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती।
PC: livehindustan
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें