Petrol-Diesel Prices: क्या आज घट गई है दोनों ईंधनों की कीमतें, ये हैं प्रमुख शहरों में ताजा रेट

Hanuman | Tuesday, 07 Jul 2026 08:45:20 AM
Petrol-Diesel Prices: Have the prices of both fuels dropped today? Here are the latest rates in major cities

इंटरनेट डेस्क। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से मंगलवार के लिए भी पेट्रोल-डीजल कीमतों को अपडेट कर दिया गया है। कंपनियों ने आज भी कीमतों में बदलाव नहीं किया है। यानी आज भी उपभोक्ताओं को राहत नहीं मिली है। राजस्थान की राजधानी जयपुर में आज भी एक लीटर के लिए पेट्रोल 112.66 और डीजल के लिए 97.78 रुपए प्रति लीटर खर्च करने होंगे।

वहीं देश के बड़े शहरों में आज भी दोनों ईंधनों की कीमतों में बड़ा बदलाव नहीं किया है। नई दिल्ली में पेट्रोल 102.12, डीजल 95.20, मुंबई में पेट्रोल 111.18, डीजल 97.83, कोलकाता में पेट्रोल 113.47, डीजल 99.82 और चेन्नई में पेट्रोल 107.77 तथा डीजल 99.55 रुपए प्रति लीटर है। 

देश के प्रमुख शहरों में आज इतनी है दोनों ईंधनों की कीमतें

गुरुग्राम: पेट्रोल 102.77 रुपए, डीजल 95.44 रुपए
नोएडा: पेट्रोल 102.12 रुपए, डीजल 95.56 रुपए
बेंगलुरु: पेट्रोल 110.93 रुपए, डीजल 98.80 रुपए
लखनऊ: पेट्रोल 102.05 रुपए, डीजल 95.55 रुपए
पटना: पेट्रोल 113.35 रुपए, डीजल 99.36 रुपए
तिरुवनंतपुरम: पेट्रोल 115.49 रुपए, डीजल 104.40 रुपए
भुवनेश्वर: पेट्रोल 109.92 रुपए, डीजल 100.92 रुपए
चंडीगढ़: पेट्रोल 98.10 रुपए, डीजल 86.09 रुपए
हैदराबाद: पेट्रोल 115.69 रुपए, डीजल 103.82 रुपए

आमजन को है कीमतों में कमी होने का इंतजार
 पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को बढ़ी हुई कीमतों में कमी होने का इंतजार है। उनका ये इंतजार  कब खत्म होगा, ये तो आने वाला समय ही बताएगा। सरकारी तेल कंपनियों की ओर से रोजाना सुबह छह बजे दोनों ईंधनों की कीमतों को अपडेट किया जाता है। पेट्रोल-डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के कारण लोगों को महंगाई का सामना करना पड़ रहा है। बहुत सी चीजों की कीमतें आसमान छू चूकी है। 

PC:  ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.