National Weather Forecast: राजस्थान सहित देश के 22 जिलों के लिए जारी हुआ आंधी-बारिश का अलर्ट

Hanuman | Tuesday, 07 Jul 2026 08:01:31 AM
National Weather Forecast: Thunderstorm and rain alert issued for 22 districts across the country, including Rajasthan

इंटरनेट डेस्क। देश के कई राज्यों में मानसून पूरी तरह सक्रिय होने के कारण झमाझम बारिश का दौर बना हुआ है। मुंबई तो बारिश का ज्यादा ही कहर लोगों को झेलना पड़ रहा है। बारिश के कारण यहां पर लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की ओर से अब राजस्थान सहित देश के 22 राज्यों में तूफानी आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इस दौरान करीब 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती है।

मौसम विभाग की ओर से हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, मध्य प्रदेश, बिहार, ओडिशा, झारखंड, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर आदि राज्यों के लिए आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है।

वहीं आज राजस्थान के लिए भी 39 जिलों में बारिश का अलर्ट मौसम विभाग की ओर से जारी किया गया है। विभाग ने आज के लिए प्रदेश में बांसवाड़ा, बारां, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, प्रतापगढ़, सलूंबर, उदयपुर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वहीं प्रदेश के 31 जिलों में आंधी-बारिश का येलो अलर्ट मौसम विभाग ने जारी किया गया है। राजधानी जयपुर में सोमवार को दिन भर की उमस के बाद देर शाम हल्की बरसात का दीदार लोगों को हुआ।

9 जुलाई के बीच उदयपुर और कोटा संभाग में हो सकती है भारी बारिश

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, आगामी कुछ दिनों तक प्रदेश मानसून सक्रिय रहेगा। इस दौरान दक्षिण पूर्वी जिलों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग ने 9 जुलाई तक उदयपुर और कोटा संभाग सहित दक्षिण-पूर्वी राजस्थान के कई इलाकों में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया है।

PC: rajasthan.ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.