Gold-Silver Prices: चांदी की कीमत में आई भारी गिरावट, सोना भी हो गया है सस्ता

Hanuman | Monday, 06 Jul 2026 01:03:58 PM
Gold-Silver Prices: Sharp drop in silver prices; gold has also become cheaper

इंटरनेट डेस्क। सोने-चांदी की कीमतों में एक बार फिर से गिरावट आई है। आज चांदी 2,046 और सोना 832 रुपए सस्ता हुआ है। खबरों के अनुसार, आज 10 ग्राम 24 कैरेट सोना 832 रुपए गिरकर 1.46 लाख रुपए पर आ गया है। वहीं, एक किलो चांदी 2,046 रुपए सस्ती होकर 2.32 लाख रुपए पर आ गई है।

इस वर्ष सोने-चांदी की कीमत में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। खबरों के मुताबिक, इस साल सोना 12 हजार रुपए महंगा हुआ है। वहीं चांदी की कीमतों में भी लगभग दो हजार रुपए का इजाफा हुआ है। 31 दिसंबर 2025 को दस ग्राम सोने की कीमत 1.33 लाख रुपए के ऊपर थी, जो अब 1.46 लाख रुपए पर पहुंच गई है।

वहीं 31 दिसंबर 2025 को एक किलो चांदी की कीमत 2.30 लाख रुपए किलो थी, जो अब 2.32 लाख रुपए पर पहुंच गई है। आपको बता दें कि 29 जनवरी को सोने की कीमत 1.76 लाख रुपए पहुंच गई थी। वहीं चांदी ने 3.86 लाख रुपए का ऑलटाइम हाई भी बनाया था।

PC: moneycontrol
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.