- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार की ओर से देश के गरीब लोगों के लिए कई योजनाओं का संचालन किया जा रहा है। उन्हीं में एक आयुष्मान कार्ड योजना भी है। इस योजना के माध्यम से पात्र लोग पांच लाख तक का मुफ्त इलाज ले सकते हैं। आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि किन लोगों को इस योजना का लाभ नहीं मिलता है।
जिन लोगों की सरकारी नौकरी है, उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बनेगा। वहीं जो लोग पीएफ का लाभ लेते हैं या ईएसआईसी से जुड़े हैं जो लोग करदाता हैं यानी टैक्स भरते हैं, उन्हें भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। लोग आर्थिक रूप से संपन्न लोग भी योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे। योजना के लिए पात्र लोग ये कार्ड बनवा सकते है।
आयुष्मान कार्ड के माध्यम से पात्र लोग हर साल 5 लाख रुपए तक का मुफ्त इलाज करवा सकते हैं। इसके लिए लोगों को इस योजना से जुड़े अस्पतालों में ही उपचार के लिए जाना है।
PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें