बालोतरा के जिला कलक्टर को लेकर Hanuman Beniwal ने मुख्यमंत्री भजनलाल पर साधा निशाना, बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Monday, 06 Jul 2026 04:43:00 PM
Hanuman Beniwal targeted Chief Minister Bhajanlal over the District Collector of Balotra

जयपुर। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक बार फिर से सीएम भजनलाल को निशाने पर लिया है। अब उन्होंने बालोतरा के जिला कलक्टर को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल पर निशाना साधा है।

इस संबंध में आरएलपी प्रमुख हनुमान बेनीवाल ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान के मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा से प्रदेश की जनता पूछना चाहती है कि पूर्व में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सभा में तकनीकी त्रुटि के कारण माइक बंद होने की घटना पर आपने एक महिला आईएएस अधिकारी को एपीओ (एपीओ) कर दिया। लेकिन पचपदरा स्थित राजस्थान रिफाइनरी में प्रधानमंत्री द्वारा उद्घाटन किए जाने से ठीक एक दिन पहले भीषण आग लग गई थी तब जिले के प्रशासनिक मुखिया होने के नाते बालोतरा के जिला कलक्टर की न तो कोई जवाबदेही तय की गई और न ही उन्हें हटाया गया।

आखिर ऐसा क्यों? यदि बालोतरा में सरकारी आवास उपलब्ध नहीं था, तो जिला कलक्टर को नियमानुसार किराए के आवास में रहना चाहिए था मगर बालोतरा के जिला कलक्टर रिफाइनरी की टाउनशिप में रह रहे हैं। क्या एक जिला कलेक्टर का किसी औद्योगिक परियोजना की टाउनशिप में निवास करना सुशासन और प्रशासनिक निष्पक्षता की दृष्टि से उचित माना जा सकता है?

इसके अतिरिक्त, सीईटीपी (CETP) प्लांट के सेस कर, रिफाइनरी क्षेत्र एवं बालोतरा के आसपास सरकारी भूमि से रास्तों के आवंटन तथा भू-उपयोग परिवर्तन में अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप लगातार बालोतरा कलक्टर पर लग रहे है,बावजूद इसके सरकार खामोश क्यों है?

PC:  bhayaji
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.