राजस्थान की राजधानी जयपुर अब अपराध की राजधानी बनती जा रही है: Ashok Gehlot

Hanuman | Monday, 06 Jul 2026 01:48:04 PM
Jaipur the capital of Rajasthan is now turning into the crime capital: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने एक बार फिर से अपराध को लेकर प्रदेश की भजनलाल सरकार को निशाने पर लिया है। इस संबंध में पूर्व सीएम गहलोत ने एक्स के माध्यम से कहा कि राजस्थान की राजधानी जयपुर अब अपराध की राजधानी बनती जा रही है।

प्रदेश के अन्य इलाकों में तो ऐसी घटनाएं लगातार हो ही रही थीं पर अब जयपुर में सरेआम चाकूबाजी, लाठी-डंडों से हमला और लूटपाट साबित करता है कि सरकार का इकबाल पूरी तरह खत्म हो चुका है और गैंग्स को खुली छूट दे दी गई है। आए दिन लूट, मारपीट और गुंडागर्दी आम हो गई है। रोज अखबार ऐसी खबरों से भरे आ रहे हैं।

 गहलोत ने इस संबंध में आगे कहा कि क्या भाजपा सरकार का यही 'सुशासन' है? जयपुर पर्यटकों के लिए देशभर में टॉप पर रहता है। अगर ऐसी घटनाएं यहां होती रहीं तो पर्यटक भी यहां आने से पहले सोचेंगे। राजस्थान की भाजपा सरकार और जयपुर पुलिस कुंभकर्णी नींद से कब जागेंगे?

PC:  aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.