सहकारिता आंदोलन आज देश के कोने-कोने में आत्मनिर्भरता की नई उपलब्धि को छू रहा है: Bhajanlal

Hanuman | Monday, 06 Jul 2026 03:02:24 PM
The cooperative movement is today attaining new heights of self-reliance in every corner of the country: Bhajanlal

जयपुर। नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के स्वर्णिम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी शामिल हुए। इस बात की जानकारी राजस्थान के सीएम भजनलाल ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी भी दी है। सीएम ने एक्स के माध्यम से कहा कि आज नई दिल्ली में सहकारिता मंत्रालय के स्वर्णिम 5 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम में माननीय केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।

 सीएम ने बताया कि इस अवसर पर मंत्री जी ने सहकार से समृद्धि के विजन को रेखांकित करते हुए देश के ग्रामीण और कृषि क्षेत्र को सशक्त बनाने के नए संकल्प साझा किए। उनके कुशल मार्गदर्शन में सहकारिता आंदोलन आज देश के कोने-कोने में आत्मनिर्भरता की नई उपलब्धि को छू रहा है। राजस्थान भी इस विजन को धरातल पर उतारने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री भी रहे मौजूद
इस अवसर पर केंद्रीय मत्स्य पालन, पशुपालन एवं डेयरी और पंचायती राज मंत्री ललन सिंह, केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, केंद्रीय सहकारिता एवं नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री मुरलीधर मोहोल जी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

अमित शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया
इससे पहले सीएम भजनलाल ने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह का पुष्पगुच्छ भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं अभिनंदन किया। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माध्यम से देश के ग्रामीण और आर्थिक विकास को नई दिशा देने का आपका संकल्प अत्यंत प्रेरणादायी है।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.