- SHARE
-
खेल डेस्क। ब्राजील के बाद अब पुर्तगाल का भी फीफा वर्ल्ड कप-2026 जीतने का सपना टूट गया है। पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लिए ये आखिरी विश्व कप मैच साबित हुआ। आज खेले गए मैच में स्पेन ने पुर्तगाल को 1-0 से मात देकर उसे फीफा वर्ल्ड कप-2026 से बाहर का रास्ता दिखा दिया। इस हार से रोनाल्डो का पुर्तगाल को विश्व चैम्पियन बनाने का सपना टूट गया है।
मैच के बाद रोनाल्डो ने मैदान पर नम आंखों के साथ विदाई ली तो डलास स्टेडियम में और टीवी पर मैच देख रहे उनके तमाम फैंस भी अपने आंसू नहीं रोक पाए।
मैच में तय 90 मिनट में दोनों टीमें बिना गोल के ही रहीं। इसी बीच बेंच से उठकर आए मिकेल मेरिनो स्पेन के लिए जादूगर साबित हुए। उन्होंने इंजुरी टाइम के पहले ही मिनट में गोल कर पुर्तगाल को टेंशन दे दी। इसके बाद दोनों ही टीमों की ओर से गोल नहीं हो सका। साल 2010 में इन्हीं दोनों टीमों के बीच क्वार्टर फाइनल हुआ था। इस मैच में भी स्पेन ने इसी स्कोर लाइन से मैच जीता था। बाद में ये टीम विजेता भी बनी थी।
इससे पहले नेमार का भी टूटा था सपना
41 साल के रोनाल्डो ने अपने कॅरियर में लगभग हर बड़ा खिताब और अवॉर्ड जीता, लेकिन वर्ल्ड कप ट्रॉफी से वह अछूते ही रहे। मैच के बाद उनकी नम आंखें बता रही थीं कि वह कितने निराश है और दुखी हैं। इससे एक दिन पहले ब्राजील के नेमार का भी अपनी टीम को विश्व चैम्पियन बनाने का सपना टूटा था। ब्राजील को नॉर्वे ने शिकस्त देकर टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया था।
PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें