नेमार के बाद Cristiano Ronaldo ने भी दिए संन्यास के संकेत, बोल दी है ये बड़ी बात

Hanuman | Monday, 06 Jul 2026 04:03:12 PM
After Neymar, Cristiano Ronaldo also hints at retirement; makes a major statement

खेल डेस्क। ब्राजील के नेमार ने आज ही संन्यास ले लिया है। ब्राजील को नॉर्वे के खिलाफ मिली हार के बाद नेमार ने अन्तरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा कहा। नेमार के बाद अब पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने भी संन्यास के संकेत दिए हैं। उन्होंने स्पेन के खिलाफ होने वाले अंतिम-16 के मैच से पहले ऐलान कर दिया कि फीफा वर्ल्ड कप-2026 उनका आखिरी वर्ल्ड कप होगा।

रोनाल्डो ने अभी तक एक भी विश्व कप नहीं जीता है और उनका प्रयास होगा कि वह इस बार ये कमी पूरी करें। स्पेन के खिलाफ होने वाले मैच से पहले प्रेस कॉन्फ्रेंस में रोनाल्डो ने कहा कि ये जितना ज्यादा हो सके लुत्फ लेने की बात है।

ये मेरा आखिरी वर्ल्ड कप है, लेकिन उम्मीद करिए कि ये मेरा आखिरी मैच न हो। क्रिस्टियानो रोनाल्डो की गिनती भी फुटबॉल के महान खिलाड़ियों में होती है। उन्होंने अपने शानदार खेल के दम पर फुटबॉल की दुनिया में विशेष पहचान बनाई है।

PC:  ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.