- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। सिंगापुर के पूर्व डिप्लोमेट बिलहारी कौसिकन ने इंटरनेशनल रिपोर्टिंग फ़ेलोशिप में पत्रकारों के साथ हुई बैठक में एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पास अगर परमाणु बम नहीं होता तो उसकी कोई परवाह नहीं करता। बिलहारी कौसिकन अब नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ़ सिंगापुर के एक स्वतंत्र संस्थान, मिडिल ईस्ट इंस्टीट्यूट के चेयरमैन हैं। वे 2010 से 2013 तक सिंगापुर के विदेश मंत्रालय में स्थायी सचिव रह चुके हैं।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने ये बातें उस वक्त कहीं जब एक पाकिस्तानी पत्रकार ने उनसे अमेरिका-ईरान संघर्ष के पाकिस्तान पर असर और अगले पांच वर्षों में देश की स्थिति के बारे में सवाल पूछा। इस दौरान उन्होंने ये भी कहा अगर पाकिस्तान अपनी समस्याओं को ठीक नहीं करता है तो वह हमेशा देश के तौर पर नाकाम होने की कगार पर रहेगा। हर कोई इसे लेकर चिंतित है क्योंकि आपके पास परमाणु हथियार हैं। अगर पाकिस्तान के पास परमाणु हथियार न होते तो किसी को कोई परवाह नहीं होती।
कार्यक्रम में बोलते हुए कौसिकन ने साफ तौर पर यह भी कहा कि पाकिस्तान की समस्या भारत या अफ़गानिस्तान नहीं बल्कि उसके अपने राजनेता और सेना हैं। सिंगापुर के पूर्व राजदूत ने कहा कि भले ही पाकिस्तान ने अपनी कूटनीतिक चालें अच्छी तरह चली हों लेकिन इससे पाकिस्तान की जनता का पेट नहीं भरता।
pc- news18,newsarenaindia.com