Rajasthan: पीएम मोदी ने रिफाइनरी, जोधपुर में नए टर्मिनल भवन का किया लोकार्पण, जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का किया शिलान्यास

Shivkishore | Saturday, 04 Jul 2026 01:33:42 PM
Rajasthan: PM Modi inaugurated a refinery and a new terminal building in Jodhpur, and laid the foundation stone for the Jaipur Metro Phase-2 project.

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान को कई बड़ी सौगातें दी है। बालोतरा में देश की पहली ग्रीनफील्ड रिफाइनरी का पीएम मोदी ने उद्घाटन किया। इसके पहले प्रधानमंत्री ने जोधपुर हवाईअड्डे के नए टर्मिनल भवन का लोकार्पण किया। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने जयपुर मेट्रो फेज-2 परियोजना का शिलान्यास भी किया। साथ ही सभा को भी संबोधित किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी के पचपदरा आगमन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजस्थानी साफा पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने पश्चिमी राजस्थान की पहचान नक्काशीदार झरोखा, लकड़ी की घड़ी भेंट की।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बालोतरा में कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत की। उन्होंने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया और एक पौधा लगाया। इस मौके पर केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा भी मौजूद थे।

pc- rashtriyaprastavana.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.