ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी का आज हो सकता हैं इंटरनेशनल डेब्यू, खुद ने दिए संकेत, भारत-इंग्लैंड के बीच दूसरा टी20 आज

Shivkishore | Saturday, 04 Jul 2026 12:54:40 PM
ENG vs IND: Vaibhav Suryavanshi could make his international debut today; he has hinted at it himself. The second T20 between India and England takes place today.

इंटरनेट डेस्क। भारतीय खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी का आज इंटरनेशन डेब्यू हो सकता है। बता दें कि उन्होंने खुद ने भी इसके संकेत दिए है। भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आज दूसरा मैच खेला जाएगा। इस मैच के पहले वैभव सूर्यवंशी ने खुद इंटरनेशनल डेब्यू के संकेत दिए हैं। उन्होंने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी पोस्ट की। इसमें अपने फोटो के साथ न्यू चैप्टर लिखा।

वैभव के इस पोस्ट के बाद इंटरनेशनल डेब्यू के कयास लगाए जाने लगे हैं। हालांकि, टीम मैनेजमेंट ने उनके डेब्यू पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का दूसरा मैच आज शाम 7 बजे मैनचेस्टर में खेला जाएगा।

भारत के गेंदबाजी कोच मॉर्ने मॉर्कल ने एक दिन पहले कहा, ‘दूसरे मुकाबले से टीम ज्यादा बदलाव नहीं करना चाहती। अभिषेक शर्मा टी-20 के नंबर-1 बल्लेबाज हैं। संजू सैमसन टी-20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे थे। हमें कोचिंग स्टाफ के तौर पर खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाना जरूरी है।

pc- x.com
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.