ENG vs IND: टी20 में 100 छक्के पूरे करने के साथ ही अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ ये वर्ल्ड रिकॉर्ड

Shivkishore | Thursday, 02 Jul 2026 12:35:27 PM
ENG vs IND: Abhishek Sharma sets this world record upon completing 100 sixes in T20s.

इंटरनेट डेस्क। भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी20 सीरीज के पहले मैच को कोई परिणाम नहीं निकल सका। इस मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। इस मैच में अभिषेक ने 24 गेंदों में 59 रन बनाए। अपनी इस विस्फोटक पारी में उन्होंने 4 छक्के लगाए। पारी के चौथे ओवर में तीसरा छक्का लगाते ही उन्होंने महज 785 गेंदों में टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के पूरे कर लिए और नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।

अभिषेक शर्मा ने 785 गेंदों में 100 टी20 अंतरराष्ट्रीय छक्के पूरे कर वेस्टइंडीज के एविन लुइस का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जिन्होंने 789 गेंदों में यह उपलब्धि हासिल की थी। इस सूची में न्यूजीलैंड के फिन एलन 871 गेंदों के साथ तीसरे, ऑस्ट्रेलिया के टिम डेविड 931 गेंदों के साथ चौथे और न्यूजीलैंड के पूर्व बल्लेबाज कॉलिन मुनरो 963 गेंदों के साथ पांचवें स्थान पर हैं। भारत के सूर्यकुमार यादव ने 1007 गेंदों में 100 छक्के पूरे किए थे।

अभिषेक शर्मा टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 100 छक्के लगाने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज भी बन गए हैं। उनसे पहले रोहित शर्मा (205), सूर्यकुमार यादव (179), हार्दिक पांड्या (126) और विराट कोहली (124) यह उपलब्धि हासिल कर चुके हैं।

PC- cricinfo.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.