- SHARE
-
इंटरेनट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 4 जुलाई को राजस्थान में जोधपुर और पचपदरा दौरा होगा। इस ऐतिहासिक यात्रा को लेकर जोधपुर में उत्साह का माहौल है और राज्य सरकार ने तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। पीएम मोदी के आगमन की तैयारियों की समीक्षा करने के लिए मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास और डीजीपी राजीव शर्मा समेत प्रदेश के वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी जोधपुर पहुंचे।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो जोधपुर रेलवे स्टेशन पर जिला प्रशासन और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। यह दौरा न केवल सुरक्षा के लिहाज से महत्वपूर्ण है बल्कि प्रोटोकॉल और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्थाओं को त्रुटिहीन बनाने के लिए भी प्रशासन ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री के दौरे को लेकर राज्य सरकार ने सभी विभागों के साथ बेहतरीन तालमेल बनाया है।
उन्होंने बताया कि शुक्रवार को प्रशासनिक दल जोधपुर एयरपोर्ट से लेकर पचपदरा रिफाइनरी तक के हर पॉइंट का बारीकी से निरीक्षण करेगा। सुरक्षा से लेकर यातायात प्रबंधन तक हर छोटी-बड़ी व्यवस्था का जायजा लिया जाएगा ताकि प्रधानमंत्री का यह कार्यक्रम पूरी तरह सफल और व्यवस्थित रहे।
pc- ndtv