Ekadashi in July 2026: जाने किस दिन हैं देवशयनी एकादशी, उसके पहले आएगी योगिनी एकादशी

Shivkishore | Thursday, 02 Jul 2026 01:11:57 PM
Ekadashi in July 2026: Find out when Devshayani Ekadashi falls; Yogini Ekadashi will occur before it.

इंटरनेट डेस्क। एकादशी का व्रत सभी व्रतों में बहुत खास और बड़ा माना गया है। ऐसे में अब देवशयनी एकादशी भी आने वाली है। इस दिन देवता शयनकाल में चले जाते हैं और  विष्णु जी चार माह तक समुद्र में क्षीरनिद्रा में होते हैं। जुलाई में आषाढ़ माह रहेगा और इस दौरान योगिनी एकादशी भी आएगी जो 10 जुलाई 2026 को है। वहीं देवशयनी एकादशी 25 जुलाई को रहेगी। इस दिन के बाद से चातुर्मास शुरू हो जाएंगे।

योगिनी एकादशी - 10 जुलाई 2026
आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी 10 जुलाई 2026 को सुबह 8 बजकर 16 मिनट पर शुरू होगी और अगले दिन 11 जुलाई 2026 को सुबह 5.22 पर समाप्त होगी।
पूजा मुहूर्त - सुबह 5.31 - सुबह 10.42
व्रत पारण समय - 11 जुलाइ को दोपहर 1.50 से शाम 4.36 के बीच योगिनी एकादशी का व्रत पारण किया जाएगा.

देवशयनी एकादशी 25 जुलाई 2026
आषाढ़ शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि 24 जुलाई 2026 को सुबह 9.12 पर शुरू होगी और अगले दिन 25 जुलाई 2026 को सुबह 11.34 पर समाप्त होगी। उदयातिथि में एकादशी 25 जुलाई को मनाई जाएगी।
पूजा मुहूर्त - सुबह 7.21 - सुबह 9.03
व्रत पारण - 26 जुलाई 2026 को सुबह 05.39 से सुबह 08.22 के बीच देवशयनी एकादशी का व्रत खोला जाएग।

देवशयनी एकादशी से चातुर्मास का शुभ आरंभ होगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन से भगवान विष्णु योगनिद्रा में प्रवेश करते हैं, जिसके चलते विवाह, गृहप्रवेश, मुंडन और अन्य मांगलिक कार्यों के लिए शुभ मुहूर्त नहीं माने जाते।

pc- parbhat khabar



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.