Aamir Khan: अभिनेता आमिर ने खुद किया कन्फर्म, 5 जुलाई को करने जा रहे शादी, घर में होंगे सारे....

Shivkishore | Friday, 03 Jul 2026 01:05:45 PM
Aamir Khan: Actor Aamir himself has confirmed that he is getting married on July 5; the entire family will be present...

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर आमिर खान ने गुरुवार को सबके सामने कन्फर्म किया कि वो तीसरी शादी करेंगे। आमिर 5 जुलाई को गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट से शादी करेंगे। उन्होंने यह बात मुंबई के एक इवेंट के दौरान मीडिया से बातचीत में कही। आमिर ने बताया कि शादी बहुत ही प्राइवेट होगी और यह शादी उनके घर पर होगी। 

मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने कहा कि इसमें सिर्फ दोनों परिवारों के लोग और कुछ करीबी दोस्त शामिल होंगे। उन्होंने सभी से आशीर्वाद और शुभकामनाएं भी मांगीं। इस मौके पर उनके बेटे जुनैद खान भी साथ मौजूद थे।

आमिर ने पहली शादी साल 1986 में फिल्म प्रोड्यूसर रीना दत्ता से की थी। साल 2002 में रीना से अलग होने के बाद आमिर ने साल 2005 में डायरेक्टर किरण राव से दूसरी शादी की। साल 2021 में किरण और आमिर का तलाक हो गया।

pc- khabargaon.com


 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.