Iran-US: ट्रंप का बड़ा बयान, ईरान उनकी सभी शर्तें मानने को तैयार

Shivkishore | Friday, 03 Jul 2026 09:42:28 AM
Iran-US: Major statement from Trump on Iran-US: Ready to accept all of Iran's conditions.

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी तनाव के बीच राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान सामने आया है। उनका कहना है कि ईरान उनकी लगभग सभी शर्तें मानने को तैयार हो गया है। एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ किया कि दोनों देशों के बीच बातचीत चल रही है और ईरान अमेरिका की सभी मांगें मान चुका है। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि युद्ध को पूरी तरह खत्म करने की कोशिशें अभी शुरुआती दौर में हैं।

किया ये जिक्र भी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ट्रंप ने बातचीत के साथ हालिया सैन्य कार्रवाई का भी जिक्र किया और दावा किया कि ईरान सैन्य मोर्चे पर काफी कमजोर हो चुका है, उसके पास अब कुछ ही मिसाइलें बची हैं। ट्रंप के मुताबिक, हाल के दिनों में अमेरिका ने ईरान के खिलाफ कई बार जवाबी कार्रवाई की।

यह बयान ऐसे समय आया है, जब कतर की राजधानी दोहा में अमेरिका और ईरान के बीच दो दिन तक अप्रत्यक्ष बातचीत हुई। दोनों देशों के प्रतिनिधियों ने सीधे आमने-सामने बात नहीं की, बल्कि कतर और पाकिस्तान के मध्यस्थों के जरिए अपने-अपने संदेश पहुंचाए। रॉयटर्स के मुताबिक, इस दौरान स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में समुद्री आवाजाही और ईरान की रुकी हुई धनराशि को जारी करने जैसे मुद्दों पर चर्चा हुई।

pc- india today
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.