- SHARE
-
इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया में तनाव कम होने का नाम नहीं ले रहा है। शांति समझौतों के बाद भी लगातार तनाव बढ़ता जा रहा है। कभी अमेरिका तो कभी ईरान एक दूसरे को लगातार चेतावनी देते नजर आ रहे हैं। इस बार ईरान ने अमेरिका को सख्त चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर एमओयू की शर्तें पूरी नहीं की गईं तो वह युद्ध के लिए तैयार है।
क्या कह रहा ईरान
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरानी संसद के स्पीकर और मुख्य वार्ताकार मोहम्मद बागेर गालीबफ ने मंगलवार को कहा कि अंतिम समझौते पर बातचीत तब तक आगे नहीं बढ़ेगी, जब तक अमेरिका समझौते की प्रतिबद्धताओं को पूरा नहीं करता। टेलीविजन इंटरव्यू में गालीबफ ने कहा कि अगर दूसरा पक्ष एमओयू का पालन नहीं करता तो हम युद्ध के लिए तैयार हैं।
लगाया ये आरोप
मीडिया रिपोटर्स की माने तो ईरान ने अमेरिका पर हालिया संघर्ष समाप्त करने वाले समझौते का उल्लंघन करने का आरोप लगाया और फारस की खाड़ी में हो रही घटनाओं का जिक्र किया। ईरान और अमेरिका के बीच वर्तमान चर्चा एमओयू के 14-पॉइंट समझौते को लागू करने पर केंद्रित है, न कि अंतिम समझौते पर। गालीबफ ने कहा कि एमओयू के तहत नौसैनिक नाकाबंदी हटाई गई, जो ईरान के लिए बड़ी सफलता थी। इसके बाद ईरान 4 करोड़ बैरल से ज्यादा तेल निर्यात कर चुका है।
pc- ndtv india