Petrol-Diesel Price Cut: पेट्रोल में 5 रुपए तो डीजल में 3 रुपये प्रति लीटर की हुई कटौती, नई कीमतें आज से हुई लागू

Shivkishore | Wednesday, 01 Jul 2026 09:17:24 AM
Petrol-Diesel Price Cut: Petrol prices reduced by ₹5 per litre and diesel by ₹3 per litre; new rates effective from today.

इंटरनेट डेस्क। भारत में पेट्रोल-डीजल सस्ता हो गया है। पेट्रोल की कीमत में जहां 5 रुपये प्रति लीटर की कटौती की गई है, तो वहीं डीजल की कीमत में भी 3 रुपये प्रति लीटर की कटौती कर दी गई है। फ्यूल प्राइस में ये कटौती भारत में सबसे बड़ी प्राइवेट फ्यूल रिटेलर बनकर सामने आई, नायरा एनर्जी ने की है और नई कीमतें बुधवार 1 जुलाई 2026 से लागू कर दी गई हैं। 

बीते दो साल से ज्यादा समय में ये पहली बार है कि किसी भी कंपनी द्वारा रिटेल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कटौती की गई है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह मिडिल ईस्ट में तनाव का कम होना है, क्योंकि युद्ध थमने के चलते अंतरराष्ट्रीय तेल की कीमतों में गिरावट आई है। 

7000 पेट्रोल पंपों पर सस्ता पेट्रोल-डीजल
नायरा एनर्जी रूस की रोसनेफ्ट समर्थित फ्यूल कंपनी है, इसने हाल ही  भारत में अपने पेट्रोल पंप की संख्या 7,000 के पार पहुंचाई है और इसके साथ ही ये प्राइवेट सेक्टर की देश की सबसे बड़ी पेट्रोल-डीजल रिटेल सेलर के रूप में उभरी है। 

pc- indianexpress.com



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.