Rajasthan: यमुना जल समझौते पर बोले सीएम, कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक इस मुद्दे का नहीं किया समाधान

Shivkishore | Tuesday, 30 Jun 2026 02:42:26 PM
Rajasthan: CM speaks on Yamuna water agreement; Congress governments failed to resolve this issue for years.

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यमुना जल समझौते को लेकर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि राजस्थान को सबसे अधिक पानी की आवश्यकता है, और यह समझौता प्रदेश के लिए ऐतिहासिक साबित होगा। उन्होंने इस मौके पर कहा कि कांग्रेस सरकारों ने वर्षों तक इस मुद्दे का समाधान नहीं किया, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राजस्थान की पानी की पीड़ा को समझते हुए इसे प्राथमिकता दी।

दिया धन्यवाद
खबरों की माने तो भजनलाल शर्मा ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का भी सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वय से यह महत्वपूर्ण पहल संभव हो सकी। 

राजस्थान कर रहा विकास
मुख्यमंत्री ने कहा कि राजस्थान ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है, और प्रदेश विकास योजनाओं के कारण राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा में है। उन्होंने दावा किया कि पिछले ढाई वर्षों में राज्य में अनेक विकास कार्य हुए हैं, और डबल इंजन की सरकार जनता के विश्वास पर खरी उतरी है। 

pc- aaj tak
 



 


ताज़ा खबर

Copyright @ 2026 Samachar Jagat, Jaipur. All Right Reserved.